क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम, (हल्द्वानी ) के बारे में
क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम (हल्द्वानी), वर्ष 1978-1979 में स्वतंत्र स्वायत्त संस्था के रूप अस्तित्व में आया! इससे पूर्व क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम (हल्द्वानी ), क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम, मुरादाबाद से सम्बद्ध रहा। क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम (हल्द्वानी) जिला नैनीताल सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अधीन पंजीकृत संस्था है। संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र 1222 वर्ष 1978-1979 है। खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) ने खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योगों के उत्पादन व बिक्री हेतु पंजीकृत कर इसे मान्यता प्रदान की है। संस्था खादी के क्षेत्र में कार्य करने वाली राज्य में पहली आइएसओ 9001-2015 प्रमाणित स्वतंत्र संस्था है।
श्री गाँधी आश्रम सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 26 -1860 के अंतर्गत रजिस्टर्ड पुण्यार्थ (चैरिटिबल) संस्था है। इसका प्रधान कार्यालय लखनऊ में है तथा संस्था का कार्यक्षेत्र समस्त भारतवर्ष में है। श्री गाँधी आश्रम का उददेश्य भारत की जनता की सेवा, महात्मा गाँधी की विचारधारा के अनुरूप करना है। क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम (हल्द्वानी) मुख्यतः हाथ से कते और हाथ से बने सूती के कपडे की उत्पत्ति, प्रशोधन व बिक्री करना तथा आश्रम जनहित के कामों मे भाग लेकर व बगैर लाभ-हानि सिद्धान्त के आधार पर कार्य करता है।
प्रोडक्ट्स
सूती खादी
- रेडीमेड (कमीज, कुर्ता पायजामा, बनियान) .
- कमीज़ बनाने का कपड़ा, कटिंग थान, खेस, चादर, तौलिया, गमछा, लिहाफ, गददा
ऊनी खादी
- रेडीमेड (शर्ट ऊनी, सदरी, कोट , गाऊन, पायजामा ऊनी, जैकेट) .
- शाल , चादर, स्वेटर, टवीड थान
पौली खादी
- रेडीमेड (शर्ट, कुर्ता पायजामा, पौली सदरी, कोट).
- पौली थान सूती व ऊनी पौली
ग्रामाद्योग के उत्पाद
- हाथ से बना साबुन.
- शहद .
- कच्ची धानी का शुद्ध सरसों का तेल.
- मसाले.
